संस्था की विशिष्टियाँ, कृत्य एवं कर्तव्य

प्रदेश की लघु औद्योगिक इकाईयों के वृहद विकास के उद्देश्य से उ.प्र. लघु उद्योग निगम की स्थापना जून, 1958 में एक पूर्ण शासकीय स्वामित्वाधीन कम्पनी के रूप में हुयी थी। निगम अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु प्रदेश की लघु औद्योगिक इकाईयों को कच्चा माल की उपलब्धता से लेकर उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं के विपणन तक के क्षेत्र में सहायता प्रदान कर रहा है।
उ.प्र. लघु उद्योग निगम ही प्रदेश सरकार का एक मात्र निगम है जो प्रदेश की एम.एस.एम.ई. इकाईयों के वृहद विकास हेतु प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किया गया है जिसका संकल्प भारत सरकार के एम.एस.एम.ई. एक्ट 2006 में दोहराया गया है जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास में भागीदारी बढ़ायी जा सके।
और देखें

नवीनतम गतिविधियां